ज्ञान आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगी दिल्ली की नई औद्योगिक नीति
शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार नई नीति के तहत सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित उच्च-तकनीकी सेवाओं वाले उद्योगों को मंजूरी दी जाएगी जिससे राष्ट्रीय राजधानी को अधिक राजस्व मिल सके।
नई औद्योगिक नीति उच्च तकनीक पर आधारित उद्योगों, और पर्यावरण के अनुकूल ज्ञान आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने वाली और ज्यादा बिजली, मानव शक्ति, जमीन और पानी खर्च किए बिना आधिक से अधिक राजस्व उगाहने वाली होगी।
नई औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पहले से मौजूद उद्योगों को पर्यावरण के अधिक अनुकूल बनाने और कुशल पेशवेरों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए उन्नत बनाने की जरूरत है।
1982 के बाद पहली बार दिल्ली के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications