प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह देश भर के लोगों के लिए खुशियां और उम्मीदे लाती है।
उन्होंने कहा, "यह हमारे बीच मैत्री और सद्भावना के बंधन को मजबूत बनाने का अवसर है। यह प्रकाशोत्सव हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के अंधेरे से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।"
उन्होंने कहा, "यह दीपावली हमारे लोगों के लिए ढेरों खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications