फ्रांसिस हत्याकांड : 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार विकेश दास और सुधाकर नाम के दो नक्सलियों को गुरुवार को बारिगाडा गांव से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों दीपावली का उत्सव मनाने गांव आए थे।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "गिरफ्तार नक्सलियों ने स्वीकार किया कि छह लोगों ने फ्रांसिस को अगवा किया था। अपने खिलाफ जारी पुलिस अभियानों के कारण नक्सली सभी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे। अगवा करने वाले नक्सलियों का नेतृत्व श्याम पहान ऊर्फ मोंटू कर रहा था। वह नक्सली कुंदन पहान का भाई है।"
उल्लेखनीय है कि 30 सितम्बर को फ्रांसिस को नक्सलियों ने खूंटी जिले के हेमब्रम बाजार से अगवा कर लिया था। चार अक्टूबर को उनका शव रांची-जमशेदपुर राजमार्ग से बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें