वीरभद्र सिंह की पत्नी नहीं लड़ेंगी उपचुनाव
शिमला, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि आगामी सात नवम्बर को राज्य की दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में वह किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।
ऐसी चर्चा थी कि पार्टी उन्हें रोहरू विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
प्रतिभा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैंने अपनी निजी समस्याओं के कारण रोहरू से उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पार्टी आलाकमान को मैंने अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है।"
उन्होंने कहा, "ब्लॉक व जिला समितियों की ओर से मुझे उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश की गई थी। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि मई में हुए लोकसभा चुनाव में भी निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रतिभा ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications