आंध्र में सड़कों के लिए विश्व बैंक ने 32 करोड़ डॉलर मंजूर किए

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने भारत के लिए आंध्र प्रदेश में सड़कों को बेहतर बनाने और सुरक्षा उपायों के लिए 32 करोड़ डॉलर ऋण मंजूर किया है।

विश्व बैंक में भारतीय मामलों के निदेशक राबटरे जाघा ने कहा, "कृषि एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा आंध्र के लोगों की बाजार, रोजगार और सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने में सड़क परिवहन में सुधार एक अहम तत्व है।"

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाएगी। ढांचागत सुविधाएं बेहतर न होना हाल में राज्य के शानदार आर्थिक प्रदर्शन को बरकरार रखने में सबसे बड़ी बाधा रहा है।

आंध्र प्रदेश को यह ऋण 30 साल की परिपवक्ता अवधि के लिए दिया गया है जिसमें 5.5 वर्ष का ग्रेस पीरियड भी शामिल है। इससे आंध्र प्रदेश को 429 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को बेहतर बनाने और दीर्घकालीन अवधि में 6,000 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क की मरम्मत करने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+