आतंकवादी हमले की साजिश रचने के मामले में 5 दोषी करार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 25 से 44 आयुवर्ग के इन पांचों व्यक्तियों ने खुद को बेकसूर बताया है। इन पर आतंकवादी घटना को अंजाम देने के इरादे से विस्फोटक रसायन, हथियार और गोला-बारूद जमा करने का दोष सिद्ध हुआ है।
इन सभी को नवंबर 2005 में सिडनी से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि ये सभी आत्मघाती हमले की साजिश रच रहे थे। अभियोजक पक्ष के वकील रिचार्ड मेडमेन्ट ने पांचों को जिहादी करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications