फैशन शो के लिए कांच से बनाया मंच
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के दो युवा कलाकारों ने मुंबई में आयोजित एचडीएल काउचर वीक में कांच से एक मंच तैयार किया है।
बॉलीवुड के फिल्मकार करण जौहर और डिजाइनर वरुण बहल के शुक्रवार को आयोजित होने वाले फैशन शो के लिए 30 वर्षीय प्रतीक जैन और गौतम घोष ने कांच का यह मंच बनाया है।
जैन ने आईएएनएस से कहा, "वे मंच के लिए कांच का बैकग्राउण्ड चाहते थे। जौहर और बहल को लगता है कि कांच शो को अधिक लुभावना बना सकता है।" दोनों का दिल्ली के हौज खास गांव में क्लोव स्टूडियो है।
सेठ ने कहा, "कांच के काम में बहुत नाटकीयता दिखाई देती है। बैकग्राउण्ड काले और सफेद कांच से तैयार किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications