पेशावर में विस्फोट, 6 मरे (लीड-1)
पेशावर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुलिस स्टेशन के समीप शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टीवी चैनलों के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट एक पुलिस स्टेशन के समीप हुआ जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घायल हुए।
पाकिस्तान में इस महीने कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। तालिबान लड़ाकों ने गुरुवार को लाहौर के तीन पुलिस प्रतिष्ठानों पर को निशाना बनाया। इन हमलों में 10 हमलावरों समेत 25 लोग मारे गए। पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में आत्मघाती विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications