खगड़िया हत्याकांड मामले में अब तक 25 गिरफ्तार
मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार रात अमौसी थाना क्षेत्र से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई।
कुमार ने बताया कि 12 आरोपियों को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सात आरोपियों को सात अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी ओ़ पी़ यादव सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक अन्य पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार सैन्य बल (बीएमपी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित जिला पुलिस बल को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications