तहरीक-ए-तालिबान ने लाहौर हमले की जिम्मेदारी ली
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने कहा है कि तहरीक-ए-तालिाबन ने लाहौर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।
लाहौर में पुलिस की वर्दी में आतंकवादियों ने संघीय खुफिया एजेंसी (एफआईए) भवन, मनावां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और विशेष सुरक्षा बल 'इलीट फोर्स' मुख्यालय को अपना निशाना बनाया। मनावां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भारत-पाक सीमा से काफी करीब स्थित है।
लाहौर के पुलिस आयुक्त खुसरो परवेज ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि आतंकवादियों ने 'अलग-अलग दिशाओं में हमला' किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications