भारतीय किसानों के लिए 97 लाख डॉलर की मदद देगा बिल गेट्स फाउंडेशन
भारतीय गरीब किसानों को यह अनुदान इस संस्थान के उस 12 करोड़ डॉलर के कार्यक्रम के तहत दिए जाएगा जिसमें विश्व के निर्धन क्षेत्रों में कृषि के स्तर को उठाने का लक्ष्य रखा गया है।
गेट्स ने कहा, "मेरी पत्नी (मेलिंडा) और मेरा मानना है कि गरीब किसानों की मदद करके पैदावार को बढ़ाया जा सकता है, जिससे गरीबी और भूख को कम किया जा सकता है।"
फाउंडेशन की ओर से कहा गया, "भारत में हमारा लक्ष्य 120,000 महिलाओं को स्व सहायता समूहों में लाने की है जिससे कृषि पैदावार और खाद्य सुरक्षा में सुधार हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications