पंचायत के फरमान पर प्रेमिका ने प्रेमी को बांधी राखी
घटना जिले के हल्धौर थाना क्षेत्र के कूकड़ा गांव की है, जहां पिंटू शर्मा (30) का गांव की एक 28 वर्षीया युवती के साथ प्रेम संबंध था। बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद उन्हें पंचायत के सामने लाया गया।
पंचायत ने पहले ग्रामीणों से प्रेमी जोड़े की पिटाई करवाई और युवक से कहा कि वह युवती तो पंचायत के सामने बहन कहे। फिर युवती से जबरदस्ती युवक को राखी बंधवाई। इसके बाद दोनों को गांव से निकल जाने का फरमान सुनाया।
घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस जांच की बात कह रही है। थाना-प्रभारी एस.के.सक्सेना ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि देर रात मामला हमारे सामने आया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सक्सेना ने कहा कि युवक फिलहाल प्रेमिका को लेकर पास के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां है। अगर वे हमसे सुरक्षा मांगेंगे तो पुलिस की तरफ से उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications