पाक में 4 जगहों पर आतंकवादी हमले (लीड-2)

लाहौर में आतंकवादियों ने संघीय खुफिया एजेंसी (एफआईए) भवन, मनावां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और विशेष सुरक्षा बल 'इलीट फोर्स' मुख्यालय को अपना निशाना बनाया वहीं कोहाट के एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार उड़ा दी।

एफआईए पर हमले के दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफआईए इमारत को खाली करवा लिया गया है और आत्मघाती जैकेट व ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि चार बंदूकधारियों ने एफआईए इमारत पर हमला किया, जिसमें दो मारे गए और एक को हिरासत में ले लिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि चारों हमलावर पुलिस वेश में आए थे और उनके पास हथियारों से भरा बैग था। वे अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे।

दूसरी ओर लाहौर के बाहरी इलाके में स्थित मनावां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से गोलीबारी की आवाज सुनी गई। पंजाब सूबे के कानून मंत्री राणा सानुल्लाह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आतंकवादियों की खोजबीन जारी है।

आतंकवादियों ने लाहौर स्थित विशेष सुरक्षा बल 'इलीट फोर्स' के मुख्यालय को भी अपना निशाना बनाया। 'जियो टीवी' के अनुसार बेदियां रोड स्थित इलीट फोर्स मुख्यालय में शक्तिशाली धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट में चार जवानों के घायल होने की खबर है। विस्फोट के बाद पुलिस, पंजाब रेंजर और सेना ने मुख्यालय के बाहर मोर्चा संभाल लिया।

उधर, पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कोहाट जिले के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को उड़ा दिया। पुलिस प्रवक्ता फजल नईम ने कहा, "प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें आठ लोग मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि मृतकों में कितने पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+