राज्य सरकारों के क्रियान्वयन से ही कारगर होगा नरेगा : राहुल
राहुल ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "आंध्र प्रदेश, राजस्थान, असम और कई अन्य राज्यों ने नरेगा का सही क्रियान्वयन किया है। कई राज्य ऐसा नहीं कर सके हैं। अगर राज्य सरकारें सही ढंग से क्रियान्वयन करें तो ऐसा नहीं हो सकता कि भ्रष्टाचार इस योजना को प्रभावित कर दे।"
उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार कार्यक्रमों को बनाती है और पैसा भेजती है। वह राज्य सरकारों पर कुछ हद तक दबाव भी बना सकती है। अगर राज्य सरकारें रूचि नहीं दिखाती तो हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।"
महंगाई के सवाल पर राहुल ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications