लाहौर में इलीट फोर्स मुख्यालय में विस्फोट
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार बेदयां रोड स्थित इलीट फोर्स मुख्यालय में शक्तिशाली धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट में चार जवानों के घायल होने की खबर है।
विस्फोट के बाद पुलिस, पंजाब रेंजर और सेना ने मुख्यालय के बाहर मोर्चा संभाल लिया। पंजाब सूबे के कानून मंत्री राणा सानुल्लाह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications