मप्र में मंत्री को जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार मंगलवार की दोपहर को मलैया के मोबाइल पर एक फोन आया और उनके सहायक जे. पी. नामदेव ने बात की। फोन करने वाले ने मलैया से बात कराने को कहा। इसके बाद सहायक नामदेव ने उससे कुछ प्रश्न किए तो उसने धमकी दी कि मलैया को बम से उड़ा दिया जाएगा। फोन करने वाले ने खुद को नक्सली बताया।
टी. टी. नगर थाने के प्रभारी उमेश तिवारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि नामदेव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications