कन्या शिक्षण संस्थाओं में महिला प्रधानाचार्य और प्राचार्य तैनात होंगे
राज्य महिला आयोग की बुधवार को हुई बैठक में अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर ने कहा कि आयोग के पास कन्या विद्यालयों से कई तरह की शिकायतें आती हैं। इन संस्थाओं में महिला प्रधानाचार्य और प्राचार्य की नियुक्ति होने से शिकायतों में कमी आएगी और साथ ही छात्राओं को सुविधा मिलेगी। आयोग ने कन्या शिक्षण संस्थाओं में महिला प्रधानाचार्य और प्राचार्य पदस्थ किए जाने के साथ तीन साल से पदस्थ वार्ड को हटाने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications