लाहौर में एफआईए भवन पर आतंकवादी हमला, 2 मरे (लीड-1)
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफआईए इमारत को खाली करवा लिया गया है और आत्मघाती जैकेट व ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि चार बंदूकधारियों ने एफआईए इमारत पर हमला किया, जिसमें दो मारे गए और एक को हिरासत में ले लिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि चारों हमलावर पुलिस वेश में आए थे और उनके पास हथियारों से भरा बैग था। वे अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे।
इससे पहले पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित कोहाट जिले के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदी कार को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता फजल नईम ने कहा, "प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें आठ लोग मारे गए और 12 से अधिक घायल हो गए।"
नईम ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि मृतकों में कितने पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications