राजस्थान में बंजर भूमि के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
सिंह योजना भवन में राजस्थान वेस्टलैंड डवलपमेंट बोर्ड की प्रथम एवं उच्चाधिकार प्राप्त समिति व बायोफ्यूल प्राधिकरण की दूसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उपलब्ध बंजर भूमि का श्रेणीवार विवरण पंचायत समिति के अनुसार तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराए।
पंचायती राज मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वर्तमान में चल रहे विकास कायरें में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के समुचित प्रयास किए जाएं और इसके लिए पंचायतों से फीड बैक भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों किनारों पर रतनजोत एवं करंज इत्यादि के पौधे लगाए जाएं और यह कार्य ग्राम पंचायतों एवं बीपीएल परिवारों के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाए।
सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि राज्य में बंजर भूमि के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए विदेशी बबूल के पेड़ों को जलाकर कोयला बनाया जा रहा है। इस तरह से कोयला बनाए जाने और विदेशी बबूल को जड़ से काटने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications