शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख
मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती करोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखा गया। सेंसेक्स सुबह करीब 10.30 बजे 42.61 अंकों की बढ़त के साथ 17,273.72 पर जबकि निफ्टी 5.40 अंकों की गिरावट के साथ 5112.90 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.96 अंकों की बढ़त के साथ 17274.07 पर खुला।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5118.55 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications