स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 400 के पार
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू से और छह लोगों की मौत हो जाने के साथ ही मृतकों की संख्या 400 के पार पहुंच कर 405 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में तीन, गुजरात में दो और केरल में एक मरीज ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।
महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब 171 हो गई है। गुजरात में 38 और केरल में 10 लोग अब तक इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।
गुरुवार को 152 नए मामले सामने आए। इस तरह देश में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12, 486 हो चुकी है। पीड़ितों में दिल्ली से 46, तमिलनाडु से 19, केरल से 19, महाराष्ट्र से 19, कर्नाटक से 17 और हरियाणा से 14 मरीज शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में 7, उत्तराखंड में 3, पुडुचेरी में 3 और जम्मू एवं कश्मीर में दो नए मामले सामने आए हैं। उड़ीसा, बिहार और गोवा में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 3417 पीड़ित हैं जबकि दिल्ली 3206 पीड़ितों के साथ दूसरे नंबर पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications