दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेंगे गेट्स
वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स अगले महीने स्लोवाकिया में होने वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की बैठक से पहले जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गेट्स जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications