हाथ धोने से हर दिन बच सकती है 400 बच्चों की जान : यूनीसेफ
यूनीसेफ ने गुरुवार को 'ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे' पर जारी अपने संदेश में कहा, "भारत में डायरिया बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसके कारण प्रतिदिन पांच साल से कम उम्र के 1000 बच्चे अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हाथ धोने की आदत विकसित होने से इनमें से 40 प्रतिशत की जान बचाई जा सकती है।"
यूनिसेफ के मुताबिक पानी के बेहतर रखरखाव से डायरिया के फैलने की संभावना काफी कम हो जाती है। भारत में गरीबी और अज्ञानता के कारण हाथ धोने की आदत विकसित नहीं हो सकी है, जबकि इसे आसानी से सिखाया जा सकता है क्योंकि डायरिया को रोकने का यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications