व्यवसायी से 9 लाख रुपये की लूट
पुलिस ने बताया कि मछली के व्यापार से जुड़ा खालिद अली शाह बैंक में रुपये जमा करने जा रहे था कि पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर फ्लाईओवर के नजदीक सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल खालिद की कार से टकरा दी।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल टकराते ही कार चालक कार पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे कार में रखा रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications