नक्सलियों की गोलीबारी के बावजूद गढ़चिरौली में हुआ पुनर्मतदान (लीड-2)

जिले के उन 22 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को फिर से मतदान हो रहा है जहां सुरक्षा कारणों से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों के समय पर मतदान केंद्रों तक न पहुंच पाने की वजह से मंगलवार को मतदान स्थगित कर दिया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि अहेरी विधानसभा के कोटनी उपजिले के अइतल्ली मतदान केंद्र पर नक्सलियों ने अंधाधुध गोलियां बरसानी आरंभ कर दी और मतदान बाधित करने और मतदाताओं को भयभीत करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, "जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों की ओर से भी गोलियां चलाई गई। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीाबारी होती रही। इसके बाद नक्सली फरार हो गए। दोपहर बाद फिर से इसी मतदान केंद्र पर नक्सलियों की ओर से गोलीबारी की गई लेकिन तब तक मतदान संपन्न हो चुका था।"

शर्मा ने बताया कि इसी उपजिले के बुर्गी, भामरागढ़ उपजिले के तड़गांव और महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कोरछी में भी नक्सलियों ने इसी प्रकार गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 200 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही लगातार हवाई सर्वेक्षण भी किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान आरंभ हो गया था। मतदान तीन बजे तक चला।

अहेरी विधानसभा के 13, अरमोरी विधानसभा के सात और गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर आज मतदान हुआ। इन सभी केंद्रों पर मंगलवार को मतदान स्थगित कर दिया गया था।

गत मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में मतदान से पहले गोलीबारी भी हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+