होंडुरास में जेलाया की बहाली पर बनी सहमति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को वार्ता आयोग ने इस समझौते को अंतिम रूप दे दिया। इस अयोग में जेलाया और विगत जून में हुए तख्तापलट के बाद बने सैन्य समर्थित राष्ट्रपति रोबटरे मिशेलेती के प्रतिनिधि शामिल रहे।
जेलाया के मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे विक्टर मेजा ने संवादाताओं को बताया, "हम समझौते संबंधी दस्तावेजों पर सहमत हो गए है। अब इस दस्तावेज का जेलाया और मिशेलेती विश्लेषण करेंगे।"
मेजा ने समझौते का विवरण देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ताकार चाहते हैं कि जेलाया और मिशेलेती के रुख को जाने बिना इसे सार्वजनिक न किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications