ब्रह्मपुत्र पर बांध परियोजना को लेकर चीन से सफाई मांगेगा भारत
मीडिया में इस आशय की खबरें आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि हम इस बात का परीक्षण करेंगे कि बांध परियोजना को लेकर चीन के रूख में कोई बदलाव तो नहीं आया है।
प्रवक्ता ने बताया कि नदियों के मुद्दे पर भारत और चीन के विशेषज्ञों के बीच हुई बैठक में चीन ने इस बात से इंकार किया था कि उसकी ब्रह्मपुत्र के प्रवाह को मोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर बांध बनाने की कोई योजना है।
लेकिन मीडिया में इस आशय की खबर प्रकाशित होने के बाद भारत चीन से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहेगा क्योंकि ऐसी परियोजना का ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications