आंध्र में बाढ़ से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 90
कैबिनेट की बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री जे. गीता रेड्डी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि कृष्णा नदी में आई बाढ़ से 90 लोगों की मौत हुई और 200,000 घर तबाह हुए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य चलाने के लिए प्रत्येक मंत्री 50,000 रुपये देंगे।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में उन गैरसरकारी संगठनों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने बढ़-चढ़कर राहत कार्य में योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications