प्रधानमंत्री से मिलेगा अरूणाचल के कांग्रेसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
अरूणाचल पश्चिम के सांसद तकाम संजय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य के आर्थिक विकास और रक्षा तैयारियों को मजबूती देने का आग्रह करेंगे।"
प्रधानमंत्री के अरूणाचल दौरे पर चीन द्वारा एतराज जताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि चीन का मात्र एक ही एजेंडा है और वह है विस्तारवाद।
उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत अरूणाचल को भारत से अलग नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मसले पर और भी कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications