मुरैना में मिट्टी में दबकर 4 बच्चों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को महुआ थाने के खुड़ों गांव में चार बच्चे लक्ष्मण सिंह (12 वर्ष), बिट्टी बाई (11 वर्ष), केषू बाई (12 वर्ष) और मालती (11 वर्ष) मिट्टी के टीले के नीचे बैठे थे तभी अचानक वह ढह गया। मिट्टी के नीचे दबे चारों बच्चों को जब तक निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी।
महुआ थाने के प्रभारी रामवरन बैस ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications