मप्र में कर्मचारियों और धान किसानों को तोहफा
चौहान ने गुरुवार को कहा कि राज्य के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को छह प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह दो किश्तों में दिया जाएगा। तीन प्रतिशत नवंबर से लागू होगा और यह दिसंबर के वेतन में मिलेगा। शेष तीन प्रतिशत दिसंबर से लागू होकर जनवरी के वेतन में मिलेगा।
मुाख्यमंत्री के मुताबिक छह प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ पंचायत के सचिवों और अध्यापकों को भी मिलेगा।
धान किसानों को भी मुख्यमंत्री ने दीपावली का तोहफा दिया है। धान किसानों को प्रति क्विंटल 50 रुपये का बोनस मिलेगा। चौहान ने बोनस की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 950 और ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 980 रुपये तय किया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस पर 50 रुपये बोनस दिया जाएगा। इस तरह अब धान किसानों को खरीफ सीजन 2009-2010 में सामान्य धान 1000 रुपये तथा ग्रेड ए धान 1030 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications