प्रधानमंत्री प्रदान करेंगे स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार
इस अवसर पर केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री विलास राव देशमुख, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अरुण यादव भी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव, भास्कर चटर्जी तथा स्कोप के अध्यक्ष अरुण राय चौधरी के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अधिकारी, सरकारी अधिकारी और विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
सार्वजनिक क्षेत्र के चार उद्यम लगातार दूसरे वर्ष अर्थात् 2006-07 और 2007-08 के लिए एमओयू पुरस्कार ग्रहण करेंगे जिनमें, कानकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड शामिल हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को खनन और धातु क्षेत्र में दो एमओयू उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेंगे।
वर्ष 2007-08 के लिए एमओयू पुरस्कार जीतने वाले अन्य उद्यमों (सार्वजनिक क्षेत्र) में हिन्दुस्तान पेपर कंपनी लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एमएमटीसी, पीएफसी और डब्ल्यूएपीसीओएस शामिल हैं। वर्ष 2006-07 के पुरस्कार विजेताओं में भारत हेवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड, मैंग्नीज अयस्क (इंडिया) लिमिटेड, नेशनल बिल्डिग कन्स्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम तथा स्टेट ट्रेडिग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।
वर्ष 2007-08 के लिए स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में सेल के अध्यक्ष श्री एस के रूंगटा और 2006-07 के लिए आईओसी के अध्यक्ष सार्थक बेहुरिआ को दिया जाएगा । सांस्थानिक श्रेणी में सीआईएल, एचईसी को, विशेष सांस्थानिक श्रेणी में ईसीआईएल को, मझौले सार्वजनिक उद्यमों की श्रेणी में तथा एनएसकेएफडीसीको लघु सार्वजनिक उद्यमों की श्रेणी (प्रशंसा प्रमाणपत्र) में स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड इन्स्ट्रमेंण्ट्स लिमिटेड (रील) के प्रबंध निदेशक एम.एम. भारद्वाज को भी 'स्कोप-अवार्ड' प्रदान किया जाएगा।
स्टेंडिग कांफ्रेंस ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (स्कोप) ने स्मालर पब्लिक इंटरप्राईजेज श्रेणी में वर्ष 2006-07 के लिए 'रील' का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है।
'रील' को सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 'रील' पिछले 28 वर्षो से राष्ट्र की सेवा में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रोनिक, अक्षय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, औद्योगिक इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद आदि के लिए तकनीकी सेवाएं प्रदान कर रही है, जो कि डेयरी क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण भारत में रोशनी फैलाने, ई गवर्नेस क्रियाओं और एनर्जी मीटर्स आदि क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications