सिब्बल-बर्न के बीच भारत-अमेरिका शिक्षा परिषद के गठन पर चर्चा
बर्न्स के नेतृत्व में सिब्बल से मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई अमेरिकी विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में भारत की ओर उठाए जा रहे कदमों से अवगत होने की इच्छा रखते हैं।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "दोनों देश शोध, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, संकायों के आदान-प्रदान और विश्वविद्यालयों की स्थापना के विशेषज्ञों जैसे मुद्दों पर एक दूसरे का सहयोग चाहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि सिब्बल अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह अमेरिकी नीति निर्धारकों तथा अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications