कोबद गांधी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मुख्य महानगर दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने गांधी को 29 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया।
अदालत ने गांधी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर भी सुनवाई की। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
लंदन में शिक्षित 63 वर्षीय कोबद गांधी को 21 सितंबर को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। गांधी पर आरोप है कि वह दिल्ली में नक्सलियों के लिए आधार तैयार कर रहे थे।
नक्सलियों ने गांधी की रिहाई के लिए पिछले दिनों बंद का आयोजन किया था और झारखंड में पुलिस अधिकारी फ्रांसिस इंदवार की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications