विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने 14 उम्मीदवार घोषित किए
भाजपा मुख्यालय में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए 8, केरल के लिए 3 और असम, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के लिए एक-एक उम्मीदवार घोषित किया।
भाजपा महासचिव अनंत कुमार के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली सहित सीईसी के सभी सदस्य शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications