बीटी बैगन पर विचार विमर्श के बाद ही फैसला: जयराम रमेश
केंद्रीय मंत्री का यह बयान सरकार के बायोटेक रेगुलेटर द्वारा संशोधित जीन वाली फसल के व्यावसायीकरण को मंजूरी देने पर पर्यावरणविदें और किसानों के तीखे विरोध के एक दिन बाद आया है।
रमेश ने कहा, " बीटी बैगन जारी करने के विषय पर मैं वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, किसान संगठनों, उपभोक्ता समूहों और गैर सरकारी संगठनों के साथ विभिन्न स्थानों पर विचार-विमर्श करने का प्रस्ताव करता हूं।"
उन्होंने कहा, " कोई भी निर्णय विचार विमर्श की प्रक्रिया पूरी होने और सभी भागीदारों के संतुष्ठ होने के बाद ही लिया जाएगा।"
जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रूवल कमेटी(जीइएसी) की मंजूरी के बाद अब पर्यावरण मंत्रालय को निर्णय लेना है कि बीटी बैगन को बाजार में बेचने के लिए जारी किया जाए या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications