शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 36 अंक गिरा (राउंडअप)
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), टेलीकॉम और हेल्थकेयर आदि सेक्टरों के शेयरों में गिरावट रही जबकि धातु, ऊर्जा और बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई।
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.96 अंकों की बढ़त के साथ 17274.07 पर खुला। कारोबार दौरान इसने 17,350.39 के उच्चतम और 17092.83 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5118.55 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 5152.25 के उच्चतम और 5077.10 निम्नतम स्तर तक पहुंचा।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 36.00 अंक बढ़कर 6,539.23 और स्मॉलकैप 65.88 अंक चढ़कर 7,630.13 पर बंद हुआ।
बीएसई में गुरुवार को कारोबार के दौरान 1401 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1357 शेयरों में गिरावट देखी गई। 78 श्ेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
जिन शेयरों में तेजी दर्ज की गई उनमें एसबीआई 2.69 प्रतिशत, टाटा पावर 1.91, स्टरलाइट 1.84, आईसीआईसी बैंक 1.66 प्रतिशत शामिल हैं।
जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल 4.21 प्रतिशत, सन फार्मा 3.5, रिलायंस इंफ्रा 3.4, इंफोसिस 1.78 प्रतिशत शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications