अमृतसर में बस दुर्घटना, 4 लोगों की मौत
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह हादसा अमृतसर शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित मावा गांव के पास हुआ।
हादसे में बाल-बाल बचे कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि बस चालक और कंडक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस के दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications