क्यूबा में एक ब्लॉगर के अमेरिकी जाने पर रोक
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सेंचेज को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अमेरिका जाना था। उन्होंने सरकार के फैसले के खिलाफ अपने ब्लॉग 'जेनरेशन वाई ब्लॉग' पर टिप्पणी की है।
सेंचेज ने कहा कि सरकार उन्हें रोकना चाहती है। उन्होंने कहा, "कोई मुझ पर नजर रख रहा है। वह मुझ पर नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।"
उल्लेखनीय है कि कोलंबिया विश्वविद्यालय ने जुलाई में 34 वर्षीया सेंचेज को लातिन अमेरिकी देशों में उल्लेखनीय र्पिोटिग करने के लिए सम्मानित करने की घोषणा की थी।
सेंचेज को बुधवार को विश्वविद्यालय के न्यूयार्क स्थित परिसर में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया था। सेंचेज के ब्लॉग को अन्य देशों के पाठक क्यूबा की खबरों के लिए एक प्रमुख स्रोत मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications