मंत्री को धमकी देने के आरोप में 2 नाबालिग गिरफ्तार (लीड-1)

टीटी नगर के थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस दल ने दमोह के नरसिंहगढ़ में 16-17 वर्षीय दो नाबालिगों को मंत्री को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नाबालिगों में से एक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ब्रेन ट्यूमर है और उसे उपचार के लिए धन की जरूरत है। इसके लिए उसके परिवार ने मलैया से मदद के लिए कई बार संपर्क किया। मंत्री की ओर से मदद न मिलने पर उसने हताश होकर यह धमकी दे डाली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को मलैया के मोबाइल की घंटी बजी, जिस पर उनके सहायक जे.पी. नामदेव ने बात की। फोन करने वाले ने मलैया से बात कराने को कहा। इस पर सहायक नामदेव ने उससे कुछ प्रश्न किए तो उसने धमकी दी कि मलैया को बम से उड़ा दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसने खुद को नक्सली बताया।

टीटी नगर थाने के प्रभारी तिवारी के अनुसार नामदेव की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो फोन नंबर दमोह का पाया गया। भोपाल से गए दल ने दो नाबालिगों को इस मामले में पकड़ा है। दोनों को भोपाल लाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+