स्टील संयंत्र का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों को रिहा किया
जिला अधिकारी देबाजानी चक्रबर्ती ने आईएएनएस को बताया, " वे परियोजना को कहीं और ले जाने की मांग कर रहे हैं। मेरे यह आश्वासन देने के बाद कि इलाके में उनकी सहमति के बिना कोई भी परियोजना नहीं लगाई जाएगी, सभी अधिकारियों को रिहा कर दिया गया।"
ग्रामीणों ने बुधवार को पहले तो इलाके में सर्वेक्षण करने गए भूमि अधिग्रहण अधिकारी और कंपनी के एक अधिकारी को पकड़ा था। बाद में कंपनी के अधिकारी के बच कर भाग जाने के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने मामले को शांत कराने गए 9 अन्य सरकारी अधिकारियों को पकड़ लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications