हीरे की बिक्री से सोने में दिलचस्पी बरकरार

कोलकाता, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोने की कीमतें बढ़ने के कारण लोग अब हीरे के गहनों की खरीददारी कर रहे हैं जिससे कुछ हद तक सोने के बाजार को स्थिरता मिली है।

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष पंकज पारेख ने कहा, " सोने की कीमतों में भारी इजाफा होने के कारण देश में हीरे की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है।"

पारेख ने आईएएनएस को बताया, " ऐसे करीब 25 फीसदी लोग जो उपहार देने के लिए सोना खरीदते थे अब हीरे खरीदने लगे हैं।"

दिलचस्प बात यह है कि इसी कारण से अपेक्षाकृत कम शुद्ध सोने की बिक्री भी हो रही है।

उन्होंने बताया, " हीरा 22 कैरेट सोने के बजाए बजाए 18 कैरेट सोने पर चढ़ाया जा रहा है। हीरे जड़े गहनों में कम शुद्ध और कम कीमत वाले सोने का इस्तेमाल किया जाता है।"

अंजलि ज्वैलर्स की निदेशक अनघ्र्य चौधरी ने कहा, " हम सोने के गहनों की खरीद में तेजी की उम्मीद कर रहें हैं क्योंकि अभी त्यौहार का सीजन है और कुछ दिन बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। भारत में लोग ऐसे मौकों पर गहने खरीदते हैं।"

प्रमाणित हीरा बाजार में आने के बाद हीरे की बिक्री में तेजी आने से सोने के गहनों की बिक्री भी बढ़ेगी।

चौधरी ने कहा, " हीरा सोने की बिक्री में मदद कर रहा है क्योंकि यह गहनों पर जड़ा जाता है।"

कुल मिलाकर गहनों के कारोबार के पेशेवरों का कहना है कि सोने के विक्रेता इस दीपावली पर पिछले साल से ज्यादा कमाएंगे। लेकिन कीमतें अधिक होने के कारण सोने की कुल बिक्री में कमी आएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+