उड़ीसा में 11 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सभी नक्सलियों को तलाशी अभियान के दौरान जिले के जकालकुंडी गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यव्रत भोई ने बताया, "हमलोगों ने एक अभियान के दौरान 11 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त दल ने जकालकुंडी गांव में अभियान चलाया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications