शहीद फ्रांसिस के परिवार वालों से मिले राहुल
राहुल शहीद पुलिस अधिकारी के घर गए और करीब 15 मिनट तक परिवार वालों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दिया। राहुल ने शहीद पुलिस अधिकारी की विधवा सुनिता से बातचीत के दौरान अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हवाला दिया। राजीव गांधी की 1991 में हत्या कर दी गई थी।
गौरतलब है कि पुलिस अधिकारी फ्रांसिस की नक्सलियों ने 30 सितंबर को खूटी जिले के हेमब्रम बाजार से अपहरण कर लिया था। अपहरण के पांच दिन बाद पांच अक्टूबर को रांची-जमशेदपुर मार्ग से फ्रांसिस का शव बरामद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications