कमला बेनीवाल ने त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश अमिताव राय ने राजभवन में बेनीवाल को शपथ दिलाई।
त्रिपुरा के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, "डा. बेनीवाल पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल हैं।"
इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, कैबिनेट के उनके सहयोगी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद बेनीवाल ने कहा, "त्रिपुरा के चहुंमुखी विकास के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। केंद्र और राज्य सरकार का आम उद्देश्य पूर्वोत्तर के राज्यों से आतंकवाद को खत्म करना है।"
राज्य सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, "बेनीवाल महज 27 वर्ष की उम्र में राजस्थान सरकार में मंत्री बन गई थीं। यह ओहदा पाने वाली वह प्रदेश की पहली महिला थीं। वह 1954 के बाद लगभग सभी कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications