साधु की मौत मामले में थाना प्रभारी निलंबित
मुरैना में बुधवार सुबह सिहोनिया थाना क्षेत्र के रुअरिया गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अवतार दास की जलकर मौत हो गई थी। गांव वालों ने इसे 'अग्नि समाधि' करार दिया था, जबकि प्रशासन ने इसे हादसा बताया था।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि साधु मौत प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं अम्बाह के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम ) को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिहोनिया थाने के प्रभारी रवि भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications