केरल में लैपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई

आईटीस्कूल प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक के.अनवर. सदाथ ने कहा, "कक्षाओं में बिजली की सुविधा मुहैया कराने की जरूरत है जिससे छात्रों को सभी विषय लैपटॉप और मल्टीमीडिया के माध्यम से पढ़ाए जा सकें।"

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी हाईस्कूल, राज्य सरकार के उच्चतर माध्यमिक स्कूल और वोकेशनल उच्चतर माध्यमिक स्कूल आईटी उपकरणों के उपयोग में तेजी लाएंगे।

प्रत्येक स्कूल को कक्षाओं में बिजली और सॉकिट लगाने के लिए 15,000 रुपये दिए जाएंगे।

सदाथ ने बताया, " सभी हाईस्कूलों को ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और वोकेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को ब्राडबैंड कनेक्शन के लिए अलग टेलीफोन कनेक्शन लेने को कहा गया है।

केरल में करीब 20,000 शिक्षकों को आईटी आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+