छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा का सबसे बड़ा केंद्र : रमन सिंह

मुख्यमंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "छत्तीसगढ़ ने 61 स्वतंत्र ऊर्जा निर्माताओं (आईपीपी) से ताप विद्युत संयंत्रों की स्थापना के लिए करार किया है।"

उन्होंने कहा, "हम अगले सात वर्षो में देश का पावर हब बन जाएंगे। इन संयंत्रों से 50,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।"

मध्य प्रदेश से अलग होकर वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया लेकिन नक्सली समस्या इसके विकास में सबसे बड़ी बाधा बन गई। पिछले पांच सालों में नक्सली हमलों में अब तक 1500 लोगों की जान जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं गरीब और जनजातीय क्षेत्रों का औद्योगिकीकरण करने की कोशिश कर रहा हूं। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग दयनीय जीवन जी रहे हैं। मैं उनकी जीवनशैली बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

उन्होंने कहा, "बस्तर क्षेत्र में तीन एकीकृत इस्पात इकाइयां आ रही हैं। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि इन इकाइयों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो जिससे कि उनकी जीवन शैली में सुधार हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+