बजाज को दूसरी तिमाही में दोगुना मुनाफा
कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 14.47 फीसदी बढ़कर 290.92 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 254.13 करोड़ रुपये थी।
बयान में कहा गया है कि बाजार में नए उत्पाद पेश करने से कंपनी को आय बढ़ाने में मदद मिली है और भविष्य में इस सिलसिले को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications