विलियम बर्न्स भारत दौरे पर
बर्न्स बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने गुरुवार सुबह मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल से मुलाकत की। उनका विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और विदेश सचिव निरुपमा राव से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
बर्न्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायणन से भी मुलाकात करेंगे। वह भारतीय अधिकारियों के साथ पाकिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे।
बर्न्स की यह यात्रा प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए है। प्रधानमंत्री अमेरिका में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पहली बार वाशिंगटन दौरे पर जाने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications